MP

दिग्जिवय का कामरा-फारूकी को बुलावा, रामेश्वर बोले-नहीं करने दूंगा शो

राज्यसभा सांसद दिग्जिवय सिंह और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच फिर टकराव। इस बार कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी पर तकरार।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश की सियासत में राज्यसभा सांसद दिग्जिवय सिंह और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच एक बार टकराव दिखाई दिया है। दिग्विजय सिंह ने जहाँ कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को भोपाल में शो के लिए आमंत्रित किया है वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि इन दोनों कॉमेडियन के शो को नहीं होने दिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को भोपाल में कॉमेडी शो करने का आमंत्रण दिया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे स्वयं दोनों कॉमेडियन के लिए भोपाल में कॉमेडी शो का आयोजन कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि कॉमेडी शो की एक शर्त यह होगी कि उसका सब्जेक्ट दिग्विजय सिंह होगा। उन्होंने दोनों कॉमेडियन से कहा कि आओ डरो मत। अपने सुविधानुसार तारीख और समय दो। तुम्हारी सारी शर्तें मंजूर हैं।

दिग्विजय के आमंत्रण पर कुणाल कामरा ने भी दिलचस्प जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि आमंत्रण के लिए धन्यवाद। मैं अपना जीवन बीमा देखकर जल्द ही आपको अवगत कराउंगा। जवाब में जीवन बीमा का उल्लेख शो का विरोध करने वालों पर कटाक्ष माना जा रहा है-

वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के इस बुलावे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भड़क गए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कुणाल खामरा और मुनव्वर फारूकी को सुधरने की हिदायत दे शो को रोके जाने की बात कही-

हाल ही दोनों ही कॉमेडियन को अपने कई शो हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते रद्द करना पड़े हैं। हाल ही में बेंगलुरु में कुणाल कामरा के शो को रद्द कर दिया गया था। वहीं मुनव्वर फारूकी को भी अपने कई शो रद्द करना पड़े हैं। बीते दो महीनों में ही करीब एक दर्जन बारह शो रद्द होने के बाद फारूकी ने कॉमेडी छोड़ने तक का एलान कर दिया था। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को इंदौर आयोजित शो के बाद पुलिस ने गिरफ्तार भी कर चुकी है। इस साल की शुरुआत में इंदौर में उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। उन्हें तकरीबन एक महीने तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। फिलहाल फारूकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जमानत पर हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कांग्रेस नेताओं को लेकर दिए विवादित बया के बाद भी दिग्विजय सिंह ने उन्हें चुनौती दे डाली थी। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कांग्रेस नेताओं को लेकर दिए विवादित बयां के बाद भी दिग्विजय सिंह ने उन्हें चुनौती दे डाली थी। पूरा विवाद एक वीडियो को लेकर हुआ था जिसमें भाजपा विधायक जनता से यह कहते दिखे थे कि कोई कांग्रेसी इधर नजर आए तो उसके घुटने तोड़ दो। इस पर दिग्जिवय सिंह ने कहा था कि मैं कांग्रेसी हूं गांधीवादी हूँ और हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। मैं भाजपा विधायक के घर जाउंगा जिसमें ताकत हो वह उनके घुटने तोड़ दे। उसके बाद दिग्जिवय सिंह निर्धारित दिन रामेश्वर शर्मा के घर को निकल पड़े थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।

Back to top button