Politics

शिवराज ने माना, उत्तराखंड में आसान नहीं BJP की राह, VIDEO वायरल

उत्तरप्रदेश के साथ उत्तराखंड में भाजपा की संभावनाओं को बताते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) उत्तरप्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भाजपा की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि उत्तराखंड में भाजपा की राह आसान नहीं है।

वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत का बताया जा रहा है। जहां दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने एक कार्यक्रम में प्रदेश की प्रमुख मीडिया हस्तियों को भी आमंत्रित किया था। प्रदेश टुडे मीडिया समूह के चेयरमैन हृदयेश दीक्षित और सीएम शिवराज इस दौरान वीडियो में औपचारिक चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

चर्चा के दौरान दौरान सीएम शिवराज यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कोई संदेह नहीं है… उत्तराखंड में भी भाजपा निकल जाएगी लेकिन थोड़ा मुकाबला है। इसके बाद वे किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाए जाने को लेकर वे आपति जताते दिख रहे हैं।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1491806705063108610?s=20&t=2DEKhuP638I3tTLUjbE_OQ

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी वीडियो को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि मामाजी उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति की सच्चाई बता रहे है…कह रहे है कि यूपी में संदेह नही लेकिन उत्तराखंड में…? प्रतिक्रिया से ही परिणाम समझा जा सकता है…मोबाइल बंद होने के बाद तो मामाजी ने सभी को उत्तराखंड का परिणाम भी बता दिया। .

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान गुरुवार को भी उत्तराखंड के दौरे पर थे। यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। अब तक ओपिनियन पोल भी यह बता रहे है कि राज्य में दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला है। राज्य में विधाानसभा की 70 सीट हैं जिन पर 14 फरवरी को मतदान होगा।

Back to top button