Politics

कांग्रेस का मिशन MP, चार आब्जर्वर- 2 प्रभारी सचिव नियुक्त

अर्जुन मोढवाडिया, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप राठौर और प्रदीप टमटा बने आब्जर्वर

नई दिल्ली/भोपाल (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस ने अपने मिशन MP के तहत संगठन में कसावट शुरू कर दी है। इस सिलसिले में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश में अब AICC ने 4 आब्जर्वर और 2 प्रभारी सचिव नियुक्त किये हैं।

जिन चार आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है उनमें अर्जुन मोढवाडिया, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप राठौर और प्रदीप टमटा शामिल हैं। इन चारों ऑब्जर्वर को विधानसभावार जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सुधांशु त्रिपाठी को प्रभारी सचिव के पद से हटा कर अब शिव भाटिया और संजय दत्त को प्रभारी सचिव बनाया गया है। संजय दत्त इससे पहले हिमाचल के प्रभारी सचिव का दायित्व संभाल रहे थे। अब उन्हें हिमाचल से रिलीव कर मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button