Politics

राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया ने दिया जवाब, देखें वीडियो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने जवाब दिया है। सिंधिया ने दो टूक कहा कि जितनी चिंता राहुल जी को अब है काश उतनी चिंता होती जब मैं कांग्रेस में था। सिंधिया ने इसके आगे कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को यूथ कोंग्रस की कार्यकारिणी में कहा था कि अगर सिंधिया कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी में वे बैकबैंचर बन गए हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

यह भी पढ़ें- सिंधिया का भाजपा में एक साल पूरा, क्या कांग्रेस में होगी वापसी?

राहुल गांधी ने कार्यकारिणी में कहा था कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन मजबूत करने का विकल्प था। मैंने उन्हें कहा था कि आप एक दिन मुख्यमंत्री बनोगे लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना। मैं यह लिख कर दे सकता हूं कि भाजपा उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। इसके लिए उन्हें कांग्रेस में वापस आना होगा।

Back to top button