Politics

MP चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी का बड़ा दावा

राहुल गांधी ने कहा कि मैं लिख कर दे सकता हूँ मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में करंट है और चुनाव में भाजपा दिखाई भी नहीं देगी

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के नए साल के साथ नई सरकार को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने कमलनाथ को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है वहीं शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस के बड़ी जीत की भविष्वाणी कर दी है।

राहुल गांधी ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं यह बात लिख कर दे सकता हूँ कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में अंडर करंट है और कांग्रेस चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि मप्र के चुनाव में भाजपा दिखाई भी नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस के पक्ष में अंडर करंट है है वहां हर कोई जानता है कि पैसा देकर सरकार बनाई गई है जिससे पूरा प्रदेश गुस्से में है। उन्होंने कांग्रेस की जीत को लेकर शंका जताने वाले नेताओं से शर्त तक लगाने की बात कही।

दूसरी ओर मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा एक जनवरी को संकल्प दिवस मनाया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर नया साल-नई सरकार, नया साल कांग्रेस सरकार और नया साल- कमल नाथ सरकार” संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को हर स्तर पर उठाते हुए जनआक्रोश रैलियांऔर जन आशीर्वाद रैलियां निकाली जाएंगी।

इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग शहरों और इलाको में होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें ‘छंटेगा अब अंधकार आ रही कमलनाथ सरकार’ कल को देने सुनहारा आकार आ रही है कमलनाथ सरकार, मिटेगा अंधकार अब आ रही कमलनाथ सरकार जैसे नारे लिखे हुए हैं। मध्यप्रदेश में आगामी नवंबर दिसबंर में विधानसभा चुनाव होना है।

Back to top button