MPPolitics

MP में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार, 124-135 सीट का अनुमान

कर्नाटक, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सही साबित हो चुका स्माल बॉक्स इंडिया का ओपिनियन पोल

नई दिल्ली/भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां अब शबाब पर आती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सियासी माहौल को जानने के लिए अब ओपिनियन पोल और सर्वे भी सामने आने लगे हैं। स्माल बॉक्स इंडिया के ओपिनियन पोल में प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया गया है।

स्माल बॉक्स इंडिया के ओपिनियन पोल के मुताबिक़ प्रदेश में कांग्रेस 124 से135 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 70-80 सीटों तक ही सिमटते हुए बताया गया है। अन्य के खाते में इस ओपिनियन पोल में 12-15 सीटें बताई गईं हैं। अन्य में सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी भी शामिल है।

इससे पहले स्मॉल बॉक्स इंडिया का ओपिनियन पोल गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सही साबित हो चुका है। MCD चुनाव में भी स्माल बॉक्स इंडिया ने आप के जीतने का अनुमान जताया था।

स्मॉल बॉक्स इंडिया ओपिनियन पोल के मुताबिक़ मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 44 प्रतिशत और BJP को 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान बताया गया है। अन्य के खाते में 16% वोट दिखाए गए हैं। स्मॉल बॉक्स इंडिया के ओपिनियन पोल के बाद कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में पहले ही 150 सीट जीतने का दावा कर चुके हैं।

स्मॉल बॉक्स इंडिया ओपिनियन पोल में मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के जीतने का अनुमान लगाया गया है। छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस 52 से 58 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती हुई बतायी गई है। यहाँ BJP को 100- 104 और कांग्रेस को 78-84 सीट मिलने की संभावना बतायी गई है।

Back to top button