Rajasthan

CM गहलोत ने मास्क लगाए ही पिया चरणामृत, BJP के दुष्प्रचार की खुली पोल

भाजपा नेताओं ने शेयर किया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी एडिटेड वीडियो, सामने आया सच

जयपुर (जोशहोश डेस्क) हल्ला बोल रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आधा अधूरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद अब भाजपा नेताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है। गहलोत का मामले में भी पूरा वीडियो सामने आने से भाजपा के दुष्प्रचार की कलई खुल गई है।

मामला राजस्थान के रामदेवरा मंदिर से जुड़े एक वीडियो का है। वीडियो में मंदिर के पुजारी अशोक गहलोत को चरणामृत देते नजर आते हैं। उस समय गहलोत के चेहरे पर मास्क लगा होता है। अशोक गहलोत चरणामृत लेकर आगे बढ़ जाते हैं।

इस वीडियो का एक ही हिस्सा शेयर कर भाजपा नेताओं ने यह कहकर गहलोत को निशाने पर लिया कि वे मास्क लगाए ही चरणामृत पी रहे हैं। ये दावा करने वालो में आरएसएस का मुखपत्र पांचजन्य और मध्यप्रदेश के विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल थे-

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने इस मामले में अशोक गहलोत का पूरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है चरणामृत लेने के बाद गहलोत आगे बढ़ अपना मास्क नीचे करते हैं और फिर चरणामृत ग्रहण करते हैं-

इससे पहले भाजपा नेताओं ने हल्लाबोल रैली में राहुल गांधी के संबोधन का भी अधूरा वीडियो शेयर किया था। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के वीडियो का वह हिस्सा निकाल दिया था जिसमें उन्होंने अपनी गलती सुधार ली थी।

वहीं भाजपा के इस दुष्प्रचार के जवाब में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के वे वीडियो जमकर शेयर किए थे जिसमें दोनों ही नेता गलत शब्द और तथ्य कहते नजर आ रहे थे।

Back to top button