MPNational

एक दिन में 62 हज़ार मामले, 291 मौत, मध्यप्रदेश का हाल जानें यहां !

भारत में पिछले 24 घंटे में ही COVID-19 के 62,258 नए कोरोना मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) भारत में पिछले 24 घंटे में ही COVID-19 के 62,258 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है। इतना ही नहीं बीते चौबीस घंटे में कोरोना के कारण 291 मौत भी हुई हैं। देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1,61,275 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र की हालत खस्ता
सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र के हैं। यहां एक ही दिन में 36,902 संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा 11 सितंबर को आए पहले पीक से भी डेढ़ा गुना है। तब यहां 24,886 केस आए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 28 मार्च से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का उनका इरादा नहीं है, लेकिन राज्य में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, इससे हम उसी रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अस्पतालों में बेड, दवा और मेडिकल फैसेलिटी का पर्याप्त इंतजाम करें।

यह भी पढ़ें_सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित, कुछ ही दिन पहले लगवाई वैक्सीन

मध्यप्रदेश में छोटे शहरों में भी लॉकडाउन
बीते दिन शुक्रवार को 2,091 नए मरीज मिले। 1048 ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.84 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.68 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,937 की मौत हुई है। फिलहाल 12,038 लोगों का इलाज चल रहा है।
मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी संडे लॉकडाउन शुरू हो गया है। यहां के विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा के सौंसर में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया था।

Back to top button