MP

12 दिन-200 KM: ‘कमलनाथ लाओ-प्रदेश बचाओ’ परिवर्तन पदयात्रा आज से

यात्रा 10 से 21 अप्रैल तक चलेगी और 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी

भोपाल (जोशहोश डेस्क) आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस 10 अप्रैल से “कमलनाथ लाओ–प्रदेश बचाओ” परिवर्तन पदयात्रा निकालने जा रही है। यह पदयात्रा 12 दिन में 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा का आयोजन मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है। यात्रा के समापन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल होंगे।

समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने बताया कि यात्रा 10 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगी और इस दौरान 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पदयात्रा को नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से प्रारंभ होगी। यात्रा को तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा हरी झंडी दिखायेंगे।

अनुराग भार्गव

परिवर्तन पदयात्रा गाडरवारा, बनखेड़ी, पिपरिया, शोभापुर, सुहागपुर, बाबई, नर्मदापुरम, इटारसी, डोलरिया होते हुए 21 अप्रैल को सिवनी मालवा पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद 22 अप्रैल को सिवनी मालवा में आयोजित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की जनसभा के साथ पदयात्रा का समापन होगा।

अनुराग भार्गव के मुताबिक़ 12 दिन तक चलने वाली इस परिवर्तन पदयात्रा में 100 पदयात्री (महिला- पुरुष ) के साथ स्थानीय सहयात्री शामिल होंगे जो लगभग 20 किलोमीटर रोज पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा में शामिल पद यात्रियों के भोजन, ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई है।

पदयात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में कमलनाथ सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों और कांग्रेस सरकार आने पर दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं, सुविधाओं, उन्नति, प्रगतिशील, विकासशील मध्यप्रदेश के लिए नागरिकों में को जागृत कर फिर कमलनाथ सरकार बनाने के लिए जागृत किया जायेगा। वही प्रदेश की 19 बरसों की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, प्रदेश में व्याप्त महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं को जनता के बीच उजागर किया जाएगा और शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लिया जाएगा।

Back to top button