MP

कोर्ट में बयान दे रही थीं भय्यू महाराज की पत्नी, तभी एक काॅल आया और…

भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी सोमवार को कोर्ट में कोर्ट में अधूरा बयान छोड़कर चली गईं। इसकी वजह एक फोन काॅल था।

इंदौर (जोश होश डेस्क) भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी सोमवार को कोर्ट में कोर्ट में अधूरा बयान छोड़कर चली गईं। इसकी वजह एक फोन काॅल था। इसके बाद आयुषी ने कोर्ट से जाने की अनुमति मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

सोमवार से आयुषी का क्राॅस एग्जामिनेशन होना था। जिसके लिए आयुषी कोर्ट पहुंची थीं। बयान के दौरान ही उन्हे फोन पर ग्वालियर में उनके दादाजी के निधन की सूचना मिली। आयुषी ने यह बात कोर्ट के समक्ष रखी जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बयान अधूरा छोड़ ग्वालियर जाने की अनुमति दे दी।

इससे पहले आयुषी ने कोर्ट को दिए बयान में बताया था कि महाराज से उनकी पहचान 5 नवंबर 2016 को हुई थी। अगले दिन से मैंने महाराज के यहां मीडिया एवं मार्केटिंग का काम शुरू किया था। 20 नवंबर 2016 को महाराज ने शादी के लिए प्रपोज किया था। अपने मां-बाप और बड़ी बहन से बात करने के बाद महाराज को शादी के लिए हां कह दिया था। 25 जनवरी 2017 को कोर्ट में हमारी शादी हुई।

आयुषि ने कोर्ट को बताया कि भय्यू महाराज ने 30 अप्रैल 2017 को सार्वजनिक रूप से शादी करने का निर्णय लिया था। शादी के दिन सुबह ही पलक घर आई। पलक को देखकर गुरुजी कमरे में चले गए थे। महाराज की बड़ी बहन मधुमति ने पालक को घर में देखा था। पलक ने जाते जाते मधुमति से कहा था कि यदि महाराज ने मुझसे शादी नहीं की तो इसका नतीजा बेहद खतरनाक होगा।

आयुषी के मुताबिक महाराज पर सेवादार शरद, पलक और विनायक दबाव बनाते थे। पलक भी महाराज को धमकी देती कि मेरी जरूरत और मांग पूरी नहीं की, तो वीडियो बनाकर दाती महाराज जैसा बदनाम कर दूंगी। ये लोग महाराज से डेढ़ से 2 लाख रुपए महीना तक ऐंठ लेते थे।

आयुषी ने यह भी बताया कि पलक के पिता आश्रम पर कब्जा करना चाहते थे। महाराज को इसकी धमकी भी देते रहते थे। गुरु पूर्णिमा पर फर्जी दान पर्ची छपवाकर उन्होंने कई लोगों से रुपए भी लिए, जिसकी जानकारी महाराज को लग गई थी।

आयुषी ने कोर्ट को बताया कि आत्महत्या के एक दिन पहले विनायक घर पर आया था। उसने महाराज को बाथरूम में ले जाकर बात की। मेरे पूछने पर गुरुजी ने बताया कि पलक ने कहा है कि शादी नहीं की, तो मैं तुम्हारा हाल दाती महाराज जैसा कर दूंगी। महाराज की बेचैन देख मैंने उनसे पुलिस के पास चलने का भी कहा था। जिसके लिए महाराज ने इंकार कर दिया था। महाराज का कहना था कि न तो मैं पुलिस के पास जा सकता हूँ और ना ही मीडिया को कुछ बता सकता हूं।

Back to top button