MP

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस नेता अजय सिंह? खुद ही दिया जवाब

अजय सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह क्या भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं? यह सवाल बीते कुछ दिनों में सुर्खियों में है। अजय सिंह ने अब खुद इन कयासों को लेकर अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने शनिवार को भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है और कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में वैमनस्य का कोई स्थान नहीं है। सौजन्यता का यह अर्थ कतई नहीं लगाना चाहिए कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूँ।

दरअसल पिछले दिनों अजय सिंह की प्रदेश भाजपा के दो बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद ये सियासी गलियारों में ये अटकल लगाई जा रही थी कि भाजपा ने विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। इसके बाद से ही प्रदेश की सियासत गरमाई हुई थी। अजय सिंह की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से दो बार और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से एक बार मुलाकात हो चुकी है।

23 सितंबर को अजय सिंह के जन्मदिवस उनके निवास पर आयोजित कार्यक्रम में नरोत्तम मिश्रा अपने काफिले सहित पहुंचे थे। यही नहीं नरोत्तम मिश्रा के अलावा जब कैलाश विजयवर्गीय भी जब अजय सिंह के बंगले पर पहुंचे तो यह अटकल परवान चढ़ गई कि अजय सिंह जल्द ही कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के साथ जा सकते हैं।

Back to top button