MP

दिल्ली में G-20 और MP में G-18, शिवराज के घोटालों (G) से भरपूर 18 साल

कांग्रेस ने G-20 के सन्दर्भ में G-18 का नारा देक शिवराज सरकार पर किया कटाक्ष

नई दिल्ली/भोपाल (जोशहोश डेस्क) दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। इधर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने G-20 के सन्दर्भ में G-18 का नारा देकर प्रदेश की शिवराज सरकार पर कटाक्ष किया है। कटाक्ष में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल को घोटालों (G) से जोड़ा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने X पर लिखा कि दिल्ली में G–20 हुआ पर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के राज में G–18 चल रहा है। एमपी में भाजपा के कुशासन के 18 साल तो पूरे हो गए हैं और राज तो घोटालों (G) का ही चल रहा है।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि 225 महीने की सरकार में 225 से ज्यादा तो महा घोटाले हो गए हैं, और छोटे घोटालों की तो गिनती नहीं हैं।

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस लगातार कह रही है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार और घोटालों का प्रदेश बना दिया है। ऐसा कोई विभाग या संस्था नहीं बची जहां भ्रष्टाचार न हो, जहां घोटाला नहीं हुआ हो। कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सिंह ने भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बना रखी है, 50 प्रतिशत कमीशन का खेल चल रहा है। हर जगह पैसा दो काम लो।

यही नहीं भाजपा के अपने नेता भी सरकार और सिस्टम को भ्रष्ट बता पार्टी से दूर होता जा रहे हैं। भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं ने भी शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। PCC चीफ कमलनाथ ने तो शिवराज सरकार पर 18 साल के कार्यकाल में 225 घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए बुकलेट तक जारी की है।

Back to top button