MP

भाजपा के पूर्व सांसद रामेश्वर पाटीदार का निधन, विधायक राजेंद्र शुक्ला कोरोना पाॅजिटिव

रामेश्वर पादीदार खरगोन संसदीय क्षेत्र से 1977 में पहली बार सांसद चुने गए थे इसके बाद वे 1989, 1991,1996 और 1998 में भी सांसद चुने गए।

खरगोन (जोशहोश डेस्क) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पाटीदार का मंगलवार सुबह निधन हो गया। खरगोन-बड़वानी से पांच बार सांसद रह चुके रामेश्वर पाटीदार लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। वहीं पूर्व मंत्री और रीवा से भाजप विधायक राजेंद्र शुक्ला कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं।

पांच बार सांसद रह चुके 92 वर्षीय रामेश्वर पाटीदार के निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

रामेश्वर पादीदार खरगोन संसदीय क्षेत्र से 1977 में पहली बार सांसद चुने गए थे इसके बाद वे 1989, 1991,1996 और 1998 में भी सांसद चुने गए। आपातकाल के दौरान वे जेल भी गए थे। बापू जी के नाम से मशहूर रामेश्वर पाटीदार को भाजपा की प्रथम पीढ़ी का नेता माना जाता है।


पूर्व मंत्री शुक्ला कोरोना पाॅजिटिव
दूसरी ओर पूर्व मंत्री और रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

वरिष्ठ किसान नेता प्रेमनारायण पटेल का निधन

इंदौर: भाजपा के किसान नेता प्रेमनारायणपटेल का भी निधन नांगलवार सुबह निधन हो गया। वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (युवा), देपालपुर विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके, पूर्व विधायक मनोज पटेल के काका थे।

Back to top button