MP

झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह इंदौर रैफर, पांच दिन पहले हुए थे कोरोना पाॅजिटिव

झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंदौर रैफर किए जाने की खबर है। रोहित सिंह पांच दिन पहले कोरोना पाॅजिटिव हुए थे।

इंदौर (जोशहोश डेस्क) प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंदौर रैफर किए जाने की खबर है। रोहित सिंह पांच दिन पहले कोरोना पाॅजिटिव हुए थे।

झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह ने हल्के लक्षणों को देखते हुए कोरोना टेस्ट कराया था। छह अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद से वे होम क्वांरटीन थे और डाॅक्टर्स की सलाह पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे लेकिन उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं आ पा रहा था।

कलेक्टर रोहित सिंह के साथ डिस्ट्रिक्ट जज रोहन गुप्ता और एडिशनल एसपी भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। जिले के सीएमएचओ जयपाल ठाकुर ने कलेक्टर रोहित सिंह के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि की थी।

वहीं झाबुआ जिले में रविवार से टीका महोत्सव की शुरुआत हो गई। इसके तहत 120 केंद्रों पर 5500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में वैक्सीन के 11 हजार से ज्यादा डोज पहुंच चुके हैं। वहीं नौ हजार डोज जल्द पहुंचने वाले हैं।

जिले में कोरोना की स्थिति को देखते हुए वीकेंड लाॅकडाउन लगा है। यहां रोज 40 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ रही है। अप्रैल माह में ही कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या करीब पांच सौ पहुंच गई है। वहीं अब तक जिले में कुल कोरोना केस तीन हजार को पार कर चुके हैं।

Back to top button