MP

Twitter वॉर: MP कांग्रेस की बड़ी कामयाबी, BJP से बढ़त 1 लाख पार

फॉलोअर की संख्या के लिहाज से मध्यप्रदेश कांग्रेस देश में टॉप पर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया टीम को दी बधाई

भोपाल (जोशहोश डेस्क) नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के साथ ही भाजपा-कांग्रेस में सोशल मीडिया वॉर भी तेज हो चुका है। इस वॉर में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या के लिहाज से प्रदेश भाजपा पर एक लाख की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस देश के सभी राज्यों में फॉलोअर की संख्या के लिहाज से टॉप पर पहुँच गई है।

अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर 1.1 मिलियन (11 लाख) से अधिक फॉलोअर हो गए हैं। वहीं ट्विटर पर मध्यप्रदेश की BJP इकाई के फॉलोअर की संख्या 1 मिलियन (10 लाख) ही है। प्रदेश कांग्रेस की इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है-

ट्विटर के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कांग्रेस वॉट्सऐप पर भी अपनी सक्रियता बढ़ा चुकी है। कांग्रेस प्रदेश में करीब 1.40 लाख से अधिक ग्रुप के साथ अपना विस्तार बूथ और पंचायत स्तर तक कर चुकी है। ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या के लिहाज मध्यप्रदेश कांग्रेस के बाद दूसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस है, जिसके 5 लाख 40 हजार फॉलोअर हैं।

भाजपा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान शिक्षित युवकों और मध्य वर्ग के बीच नरेन्द्र मोदी का करिश्मा पैदा करने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया की हर आयु वर्ग को प्रभावित करने की ताकत के चलते अब यह कहा जाना लगा है कि अब चुनाव जमीन पर कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा लड़ा जाता है।

यही कारण है कि सियासी दलों ने सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया है। भाजपा को सोशल मीडिया पर बेहद ताकतवर माना जा जाता था मगर अब कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ताकत बढ़ाई है । इसका नतीजा है मध्य प्रदेश में तो ट्विटर जैसे प्लेटफार्म पर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त तक बना ली है।

Back to top button