MP

जबलपुर: ऑक्सीजन की कमी से 5 की मौत, राज्यसभा सांसद तन्खा ने शिवराज सरकार पर उठाए सवाल

जबलपुर (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत ही ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही ऑक्सीजन से मौतें भयावह है। बीते गुरुवार रात जबलपुर जिले के गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

ऑक्सीजन की कमी से मौत की खबर जब मृतकों के परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। साथ ही अस्पताल में तत्काल सिलेंडर की भी व्यवस्था कराई गई है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती 2 मरीजों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

मौत का हंगामा देख राजयसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं।

विवेक तन्खा ने लिखा ऑक्सीजन की कमी पर चिंता जताते हुए प्रदेश में ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था को सिर्फ कलेक्टर के हाथों में सौंपना उचित नहीं हैं।

गैलेक्सी हॉस्पिटल में कुल 65 कोविड संक्रमित भर्ती थे। इसमें 31 ऑक्सीजन वाले और 34 आईसीयू के मरीज भर्ती थेइस मामले हॉस्पिटल प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ऑक्सीजन का बैकअप भी नहीं रखा गया था। वहीं, जब ऑक्सीजन समाप्त होने के बाद मरीज तड़पने लगे, तो हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ भाग गए।

परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले उन्हें भर्ती कराया गया था. वीकल फैक्ट्री में चार्जमैन अमित कुमार शर्मा का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। रात डेढ़ बजे अचानक ऑक्सीजन समाप्त हो गई, जिससे अमित की मौत हो गई।

बता दें, जबलपुर मध्यप्रदेश के उन चार शहरों में से है, यहां 3,020 मरीजों के सैंपल में 806 संक्रमित मिले। संक्रमण दर 30% से ज्यादा है। पूरे प्रदेश में 24 घंटे में सरकारी रिकाॅर्ड में सबसे ज्यादा यहां 8 मौतें हुई हैं। एक्टिव केस 6,742 हो गए हैं। हालांकि, 553 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Back to top button