MP

PM मोदी को खून से पत्र लिख नियुक्ति मांग रहे चयनित शिक्षक

चयनित शिक्षकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार 14 हजार पदों पर 31 जनवरी तक नियुक्ति की मांग।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश के चयनित शिक्षकों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नियुक्ति की गुहार लगाई है। चयनित शिक्षक करीब 14 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से पत्र लिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी खून से लिखे पत्र वायरल हैं।

खून से लिखे पत्र में चयनित शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि प्रदेश में रिक्त करीब 14 हजार पदों पर 31 जनवरी तक नियुक्ति प्रदान करें। पत्र में प्रार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार से प्रताड़ित चयनित शिक्षक लिखा गया है।

चयनित शिक्षकों का खून से पत्र लिखने का सिलसिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से प्रांरभ हुआ है। चयनित शिक्षकों का कहना है कि अब 31 जनवरी तक रोजाना ही खून से पत्र लिखकर नियुक्ति की मांग करेंगे। चयनित शिक्षक अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को भी खून से पत्र लिख चुके हैं।

गौरतलब कि मध्यप्रदेश में 2018 में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकला था। शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 और वर्ग 2 की परीक्षा ली गई थी। इसमें करीब 33000 शिक्षक चयनित हुए हैं। लगभग तीन साल होने के बाद भी अब तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। चयनित शिक्षक जल्द नियुक्ति के लिए कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नियुक्ति के लिए लगातार अभियान चलाए हुए हैं।

Back to top button