MP

MP Weather News : प्रदेश में बदले मौसम के तेवर, बारिश के बाद ओले गिरने के आसार

भोपाल (जोशहोश डेस्क) महाशिवरात्रि के जाते ही मध्यप्रदेश में शुक्रवार की सुबह मौसम बदला हुआ नज़र आ रहा है। बादल छाने के बाद कई जगहों में रिमझिम बारिश हो रही है, वहीं राजधानी भोपाल के अलावा कई अन्य जिलों में भी बारिश तेज़ होने की आशंका जताई है।

शनिवार तक ऐसे ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि ऐसे मौसम में ओले गिरने की भी आशंका है। हल्की-फुल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है, बताया जा रहा है शनिवार शाम तक मौसम साफ हो सकता है।

इन जिलों में बदले मौसम के तेवर
राजधानी समेत पूर्वी मध्यप्रदेश के भोपाल, हाेशंगाबाद, रीवा, सागर के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है, वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में नार्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके चलते कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही ओले गिरने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति शनिवार शाम तक रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। इससे तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर आएगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

बता दें, मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इन्दौर, जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान क्रमश: 35.3, 35.5, 34.8 और 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button