MP

सांसद तन्खा ने जबलपुर-नरसिंहपुर को दिए 29-29 लाख, ऑक्सीजन की कमी से मिलेगी राहत

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जबलपुर और नरसिंहपुर जिले को 29-29 लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है।

जबलपुर (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने जबलपुर और नरसिंहपुर जिले को 29-29 लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है। इस राशि से दोनों ही जिलों में 50-.50 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदे जाएंगे। कोरोना के विकराल संकट में ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे दोनों जिलों के मरीजों को सांसद विवेक तन्खा की इस पहल से बड़ी राहत मिलेगी।

सांसद विवेक तन्खा ने यह राशि एमपीलेड फंड से आपदा प्रबंधन कोष के लिए जारी की है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आगे भी उनकी ओर से मदद जारी रहेगी।

विवेक तन्खा कोरोना संक्रमण के दौर में जबलपुर और आस पास के क्षेत्रों के मरीजों के हक में न सिर्फ आवाज बुलंद कर रहे हैं बल्कि हर संभव मदद भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उद्योगपति नवीन जिंदल से बात कर जबलपुर जिले के लिए ऑक्सीजन टैंकर भी बुलवाए थे।

रेडमेसिविर इंजेक्शन और वैक्सीन के वितरण में जबलपुर की उपेक्षा को लेकर भी सांसद विवेक तन्खा लगातार आवाज उठा रहे हैं। रेडमेसिविर इंजेक्शन और वैक्सीन वितरण में जबलपुर के हक़ के लिए वे कोर्ट जाने की बात भी कह चुके हैं। उनका कहना है कि जबलपुर से निश्चित मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूँगा लेकिन शहर के हक़ और अधिकारो के लिए आवाज़ ज़रूर उठाऊँगा।

सांसद विवेक तन्खा ने कोरोना की गंभीर हालत को लेकर कहा है कि विपत्ति की इस घड़ी में शहरवासी खुद को अकेला और बेबस महसूस ना करे। उन्होंने कहा कि मैं और कांग्रेस की पूरी टीम इस दर्द में शहरवासियों के साथ है।

Back to top button