National

तेलंगाना: रेवंथ रेड्डी ने मतदान से पहले की गौ पूजा, दिग्गजों ने डाला वोट

सत्तारूढ़ बीआरएस को कांग्रेस की कड़ी चुनौती का करना पड़ रहा सामना

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर गुरुवार को मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कुल 3.26 करोड़ पंजीकृत मतदाता 35,655 मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य में सत्ता विरोधी लहर के बीच सत्तारूढ़ बीआरएस को इस बार कांग्रेस से कांग्रेस की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के पक्ष में लहर जैसी दिखाई दे रही है। अब तक सामने आ रहे ओपिनयन पोल में भी कांग्रेस को मज़बूत स्थिति में बताया जा रहा है।

वहीं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी ने मतदान से पहले की गौपूजन किया। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने उपने पूरे परिवार के साथ डाला वोट डाला। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में अपना वोट डाला।

मतदान के दिन सुबह सियासी दिग्गजों के अलावा साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, और ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर MM किरावाणी ने भी मतदान करते नज़र आये। अभिनेता नागार्जुन अपनी पत्नी आमला के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।

राज्य के 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव, उनके मंत्री-पुत्र के. टी रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।

Back to top button