Politics

कर्नाटक में मुस्लिम डिप्टी CM की मांग का ‘भाजपाई कनेक्शन’ एक्सपोज़?

सोशल मीडिया के साथ कांग्रेस का दावा-शफी सादी को BJP ने ही बनाया था कर्नाटक वक़्फ़ बोर्ड का अध्यक्ष

नई दिल्ली/बेंगलुरु (जोशहोश डेस्क) कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर रायशुमारी का दौर जारी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस रेस में आगे हैं। इसके बीच कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी में मुस्लिम नेता को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग रख दी है। वहीं शफी सादी का भाजपाई कनेक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी की इस मांग के बाद सोशल मीडिया पर उनका बीजेपी से कनेक्शन एक्सपोज़ हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि शफी सादी को BJP ने ही कर्नाटक वक़्फ़ बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था।

कांग्रेस के नेता गुरदीप सप्पल ने भी कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी को भाजपा नेता बताते हुए तीखा प्रहार किया है। उन्होंने लिखा कि ये माँग करने वाला व्यक्ति BJP से जुड़ा है। BJP ने इस व्यक्ति को कर्नाटक वक़्फ़ बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था और इन जनाब की हिम्मत भी नहीं हुई कि अपनी पार्टी BJP से कह पायें कि वो मुस्लिम समुदाय को एक भी टिकट क्यों नहीं देती-

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी की मांग के बाद सोशल मीडिया में धार्मिक आधार पर दुष्प्रचार भी किया जा रहा है। भाजपा आईटी सेल के हैड अमित मालवीय भी इसमें पीछे नहीं रहे। वहीं इस दुष्प्रचार का जवाब भी दिया जा रहा है-

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी ने मुस्लिम नेता को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही पांच बड़े मंत्रालय भी मुसलमानों को देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने समुदाय के तौर पर कांग्रेस को काफी कुछ दिया और अब लौटाने का समय है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 9 मुस्लिम विधायक चुनकर आए हैं।

शफी सादी ने कहा था कि हमने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि उपमुख्यमंत्री मुस्लिम होना चाहिए और हमें 30 सीटें मिलनी चाहिए। हमें 15 सीट मिली और 9 मुस्लिम उम्मीदवार जीते हैं। करीब 72 क्षेत्रों में कांग्रेस ने मुसलमानों की वजह से ही जीती। एक समुदाय के तौर पर हमने कांग्रेस को काफी कुछ दिया है। अब समय आ गया है कि हमें भी बदले में कुछ मिले। हम मुस्लिम डिप्टी सीएम चाहते हैं और गृह, राजस्व और शिक्षा जैसे अच्छे मंत्रालयों में 5 मंत्री चाहते हैं। इसके जरिए हमारा शुक्रिया अदा करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।

Back to top button