Politics

राजस्थान: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 33 नाम, गुटबाज़ी पर सख्त आलाकमान

सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट के साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा का भी नाम

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट के साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा का नाम भी शामिल है। लिस्ट में किसी भी गुट की बजाय आलाकमान का वर्चस्व दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही रस्साकशी के बीच आलाकमान की छाप साफ़ दिखाई दे रही है। यही कारण है कि जहाँ सचिन पायलट का साथ देने वालों को टिकट मिला है, वहीं उनको चुनौती देने वाले अशोक गहलोत के समर्थकों को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी परम्परागत सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सचिन पायलट टोंक से फिर मैदान में होंगे। साल 2020 में सचिन पायलट का साथ देने वाले विधायकों को भी कांग्रेस की पहली सूची में टिकट मिला है। विराटनगर सीट इंद्राज गुर्जर को फिर से टिकट मिल गया है। इसी तरह लाडनू सीट से मुकेश भाकर फिर से टिकट पाने में सफल रहे हैं।

बड़ी बात यह है कि सचिन पायलट का साथ देने वालों को टिकट मिला है, साथ ही उनको चुनौती देने वाले अशोक चांदना को भी पार्टी ने टिकट दिया है। राजस्थान के सियासी हलके में अक्सर कहा जाता है कि सचिन पायलट के सामने गुर्जर नेता के रूप में अशोक गहलोत चांदना को आगे बढ़ाते रहे हैं।

नाम इस प्रकार हैं-

नोहर- अमित चाचाण
कोलायत – भंवर सिंह भाटी
सादुलपुर – कृष्णा पूनिया
सुजानगढ़ – मनोज मेघवाल
मंडावा – रीटा चौधरी
लक्ष्मणगढ़ – गोविंद सिंह डोटासरा
विराट नगर – इंद्राज गुर्जर
मालवीय नगर – डॉ. अर्चना शर्मा
सांगानेर – पुष्पेंद्र भारद्वाज
मुंडावर – ललित कुमार यादव
अलवर ग्रामीण – टीकाराम जूली
सिकराय – ममता भूपेश
सवाई माधोपुर – दानिश अबरार
टोंक – सचिन पायलट
लाडनूं – मुकेश भाकर
डीडवाना – चेतन सिंह डूडी
जायल – मंजू देवी
डेगाना – विजयपाल मिर्धा
परबतसर – रामनिवास गावड़िया
ओसियां – दिव्या मदेरणा
सरदारपुर – अशोक गहलोत
जोधपुर – मनीषा पंवार
लूणी – महेंद्र बिश्नोई
बायतु – हरीश चौधरी
वल्लभनगर – प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
डूंगरपुर – गणेश गोगरा
बागीदौरा – महेंद्रजीत सिंह मालवीय
कुशलगढ़ – रमिला खड़िया
प्रतापगढ़ – रामलाल मीणा
भीम – सुदर्शन सिंह रावत
नाथद्वारा – सीपी जोशी
मांडलगढ़ – विवेक धाकड़
हिंडोली – अशोक चांदना

गौरतलब है कि राज्य में छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे। राजस्थान के साथ ही छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के भी नतीजे घोषित होना है।

Back to top button