Politics

घर के बाहर कार पार्क करने पर नगर-निगम लेगा 500 से हजार रूपए महीने

नगर निगम घर के बाहर कार पार्क करने वाले लोगों से चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) यदि आप भी घर के बाहर कार पार्क करते हैं तो शुल्क भुगतान करने के लिए तैयार हो जाइए। भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) घर के बाहर कार पार्क करने वाले लोगों से चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। यदि नगर निगम यह शुल्क वसूलता है तो प्रतिवर्ष 360 करोड़ रूपए की आय अर्जित करेगा।

65 प्रतिशत भोपालियों के पास है 4 पहिया वाहन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 65 प्रतिशत लोगों के पास कार जैसे 4 पहिया वाहन है लेकिन 40 प्रतिशत लोग ऐसें हैं जो वाहनों को खड़ा करने के लिए नगर निगम की ज़मीन का मुफ्त में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों से चार्ज वसूलने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है।

शहर में 4.6 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं
नगर निगम ने पिछले साल संपत्ति का डाटा जुटाने के लिए हाउस होल्ड और जीआरएएस सर्वे कराया था। आरटीओ के अनुसार शहर में 4.6 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं, उनमें से 60 फीसदी के पास गाड़ी पार्किंग नहीं है तो ये लोग सड़क पर गाड़ी खड़ी करते हैं। नगर निगम द्वारा चार्ज वसूली हेतु उठाया गया यह कदम खासी आमदनी देगा।

यह भी पढ़ें- MPPSC उम्मीदवारों की मांग, आयु सीमा में मिले एक वर्ष की छूट

500 से 100 रूपए लगेगा चार्ज
यदि आपके पास कार, जीप या अन्य कोई छोटे 4 पहिया वाहन हैं तो आपको 500 रूपए प्रति माह शुल्क देना होगा। वहीं बड़े वाहनों से दुगनी राशि 1000 रूपए नगर निगम वसूलेगा।

इन नियमों पर भी डाल लें नज़र

  • यदि आपके पास घर की भूमि में ही कार खड़ी करने की जगह है, तो उन लोगों स कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • किसी के पास 2 कार हैं और 1 कार पार्किंग की ही जगह है तो आपको अन्य कार की पार्किंग का चार्ज देना होगा।
  • नगर निगम कॉलोनियों, मोहल्लों में पार्किंग बनाएगा।
  • यदि आपने अपनी गाड़ी बेच दी है तो इसकी जानकारी निगम के जोनल ऑफिस में दर्ज़ करानी होगी। अन्यथा आपको यूजर चार्ज देना होगा।
Back to top button