Politics

ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे CM! क्या होगा शिवराज का अगला वार?

सिंधिया को लेकर जैन मुनि की टिप्पणी के बाद सियासी चटखारों का दौर, कांग्रेस ने किया कटाक्ष।

ग्वालियर (जोशहोश डेस्क) ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर जैन मुनि की भविष्यवाणी के बाद प्रदेश में सियासी चटखारों का दौर शुरू हो चुका है। जैन मुनि के साथ सिंधिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं कांग्रेस ने भी इस वीडियो को लेकर सिंधिया- शिवराज पर कटाक्ष किया है।

पूरे वाकए की शुरुआत मंगलवार को ग्वालियर हुई। यहाँ सिंधिया पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में जैन संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान जैन मुनि ने कहा कि यहां चर्चा होती है कि हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया जी को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें। जैन मुनि के ऐसा कहते ही सिंधिया समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।

जैन मुनि की सिंधिया को लेकर इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष किया कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1496347060597313544?s=20

जैन मुनि ने इस दौरान यह भी कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ा है। उनके इस कथन ने प्रदेश की शिवराज सरकार के कार्यकाल पर बड़ा सवाल भी उठा दिया। जैन मुनि ने यह भी कहा कि सिंधिया ग्वालियर के विकास के साथ ही प्रदेश में नए आयामों को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जैन मुनि ने यह भी कहा कि सही समय पर सही निर्णय ही आपको सफल बनाते हैं। यह बात सुनते ही सिंधिया ने मुनिश्री को नमस्कार किया। इसके बाद मुनिश्री ने कहा कि यहां सभी चर्चा करते हैं कि हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में देखें।

Back to top button