National

ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, बोली मैं फिर भी किसानों के साथ खड़ी हूं

ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) के भड़काऊ ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) नए कृषि कानूनों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में करीब ढाई महीने से किसान आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को लेकर कई विदेशी हस्तियों ने भी टिप्पणी की इस बीच स्वीडन की रहने वाली पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) के भड़काऊ ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रेटा के खिलाफ धारा 153 A, 120 B के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है।

ग्रेटा का ट्वीट
ग्रेटा ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया था। उन्‍होंने ट्वीट किया था, ‘हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं’ इस पर भारत सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई थी।

ग्रेटा ने डिलीट किया पुराना ट्वीट
पुराने ट्वीट को हटाने के बाद ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg on India Farmer Protest) ने एक नया ट्वीट किया और अपडेटेड टूलकिट शेयर किया है। नए टूलकिट में कई बदलाव किए गए हैं और 26 जनवरी को भारत समेत विदेशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का प्लान हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘यदि आप मदद करना चाहते हैं, तो यह अपडेटेड टूलकिट है। अपना पिछला डॉक्यूमेंट हटा दिया, क्योंकि यह पुराना था।’

मीनाक्षी लेखी ने ग्रेटा को कहा बच्ची
दिल्‍ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने देश के आंतरिक मामलों में दखल के लिए ग्रेटा को आड़े हाथ लिया है. मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ग्रेटा के ट्वीट से जिस साजिश का हमें हमेशा अंदेशा था, उसका सबूत अब सामने आ गया है कि किस तरह से साजिश चल रही है। उन्होंने कहा, ‘ग्रेटा थनबर्ग एक बच्ची है अगर मेरे हाथ में होता तो मैं उसे बाल पुरस्कार देती, उसका नाम नोबेल प्राइज से हटा देती।

https://twitter.com/M_Lekhi/status/1357283307155673093?s=20

FIR दर्ज़ होने के बाद ग्रेटा का ट्वीट

Back to top button