HealthNational

Corona Strain : 7 जनवरी तक भारत-ब्रिटेन की सभी उड़ानें रद्द

मध्यप्रदेश में ब्रिटेन से लौटे 372 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से पांच सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। ये सैंपल भोपाल के एक, इंदौर के दो और ग्वालियर-जबलपुर के एक-एक पॉजिटिव यात्रियों के हैं।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिनों पहले ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन (Corona Strain) अब भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। देश में अब तक कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona Strain) से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 20 हो चुकी है। बुधवार को 13 नए मरीज मिले। ये किस प्रदेश से हैं यह साफ नहीं हो सका है। मंगलवार को मिले सात मरीजों में से 1-1 यूपी, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, जबकि तीन कर्नाटक के हैं। इस बीच सरकार ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक बढ़ा दी है।

वायरस का नया रूप 70% ज्यादा ख़तरनाक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वायरस का नया स्ट्रेन कोविड-19 बीमारी का कारण बनता है और 70 फीसदी अधिक संक्रामक हो सकता है। वायरस में लगातार म्यूटेशन होता है, यानी इसके गुण बदलते रहते हैं। म्यूटेशन होने से ज्यादातर स्ट्रेन खुद ही ख़त्म हो जाते हैं, लेकिन कभी कभी यह पहले से ज्यादा मजबूत और खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें : UP News : 2 साल की मासूम बच्ची में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

ब्रिटेन से मध्यप्रदेश भी आए हैं यात्री

मध्यप्रदेश में ब्रिटेन से लौटे 372 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से पांच सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। ये सैंपल भोपाल के एक, इंदौर के दो और ग्वालियर-जबलपुर के एक-एक पॉजिटिव यात्रियों के हैं।

उड्डयन मंत्री ने क्या कहा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर बताया कि 7 जनवरी 2021 तक ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों के अस्थायी निलंबन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद सख्ती से उड़ानों की बहाली होगी, जिसके लिए विवरण जल्द ही घोषित किया जाएंगे। बता दें की इससे पहले 30 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

Back to top button