National

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन

रघुराम राजन को यूपीए सरकार में आरबीआई का गर्वनर बनाया गया था। रघुराम राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।

सवाई माधोपुर (जोशहोश डेस्क) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को आरबीआई के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन भी शामिल हुए। यात्रा में राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच लंबी बातचीत हुई। सचिन पायलट भी इस दौरान मौजूद थे।

राजस्थान में यात्रा का आज 10वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा सुबह सवाई माधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। रघुराम राजन को यूपीए सरकार में आरबीआई का गर्वनर बनाया गया था। रघुराम राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।

राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की तस्वीरें कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं। कांग्रेस ने लिखा है, ”नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम कामयाब होंगे.”-

रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की सोशल मीडिया पर भी चर्चा बड़ी चर्चा है-

दौसा में भारत जोड़ो यात्रा पांच दिन रहेगी। 16 दिसंबर को यात्रा का 100 दिन पूरा हो जाएगा। राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के प्रभाव वाले इलाकों से गुजर रही है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गांधी जयपुर जाएंगे। वहां राहुल और सभी यात्री सुनिधि चौहान के म्यूजिक इवेंट में शामिल होंगे।

Back to top button