MP

कांग्रेस ने पांच जिलों में बदले जिला अध्यक्ष, जानें किन-किन नेताओं को मिली कमान?

भोपाल (जोशहोश डेस्क) कांग्रेस ने दमोह सहित पांच जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने दमोह में मनु मिश्रा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि मिश्रा उपचुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इससे पहले कई वर्षों से अजय टंडन जिला अध्यक्ष रहे थे। उन्हें कांग्रेस ने उप चुनाव में बीजेपी के राहुल सिंह के सामने मैदान में उतारा है।

अनूपपुर का जिला अध्यक्ष दो बार के विधायक अनूपपुर फंदेलाल मार्को को बनाया गया है। यहां 15 साल से जयप्रकाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष थे। दतिया में अशोक दांगी, रतलाम शहर में हर्षविजय गहलोत और हरदा में ओम पटेल की नियुक्ति की गई है।

इन सब जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की है। इससे पहले मई 2020 में उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए 11 जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी।

Back to top button