National

जोड़ी नंबर-1: नए गृह राज्य मंत्री पर हत्या, डकैती और लूट के 13 मामले

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक निसिथ प्रमाणिक पर अभी 13 मामले दर्ज हैं।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कैबिनेट विस्तार में नए गृह राज्य मंत्री बनाए गए पश्चिम बंगाल के निशीथ प्रमाणिक हत्या-डकैती और लूट जैसे 13 आपराधिक मामलों के दर्ज होने के चलते विवादों में हैं। मोदी कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री निशीथ प्रमाणिक अपने जन्म स्थान और शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी विपक्ष के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री पर ही 13 आपराधिक मामले दर्ज़ होने को कांग्रेस ने देश के साथ भद्दा मजाक बताया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक निशीथ प्रमाणिक पर अभी 13 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, डकैती और लूट समेत विस्फोटक रखने तक का आरोप है। साल 2018 में प्रमाणिक ने तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

निसिथ प्रमाणिक द्वारा चुनाव आयोग को दिए दिए गए शपथ पत्र का स्क्रीनशॉट।

13 मामले दर्ज होने के बाद भी निशीथ प्रमाणिक को गृहराज्य मंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस ने कहा कि गृह मंत्रालय जिस पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी और जवाबदेही होती है। उसी मंत्रालय के राज्यमंत्री का पद एक ऐसे शख्स को सौंप दिया जाता है, जिस पर इतने संगीन मुकदमे दर्ज हों। यह देश से भद्दा मजाक है-

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अमित शाह और निशीथ प्रमाणिक को जोड़ी नंबर-1 बताते हुए तंज़ कसा है-

35 साल के निशीथ प्रमाणिक कूच बिहार से सांसद है। 2021 के विधानसभा चुनाव में निसिथ प्रमाणिक दीनहाटा सीट से चुनाव मैदान में उतरे। उन्होंने तृणमूल के विधायक उदयन गुहा को महज़ 57 वोटों से शिकस्त दी लेकिन उन्होंने विधानसभा में शपथ न लेकर अपनी लोकसभा की सदस्यता को बरकरार रखा।

हाल ही में एक फेसबुक पेज पर यह दावा किया गया था कि प्रमाणिक का जन्म बांग्लादेश में हुआ था जबकि प्रमाणिक के आधिकारिक दस्तावेजों में उनका जन्म 17 जनवरी 1986 को कूच बिहार में बताया गया है। वहीं शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी प्रमाणिक विपक्ष के निशाने पर हैं।

Back to top button