National

अब रेलवे स्टेशन में इंतजार करने के भी देने होंगे पैसे!

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) अब रेलवे के वेटिंग रूम्स में बैठने का भी चार्ज लगेगा। वर्तमान में टिकट होने पर श्रेणी के हिसाब से वेटिंग रूम्स में बैठने की सुविधा मिलती है। इसके लिए यात्री को कोई भी शुल्क नहीं देना होता है।

सीनीयर डीसीएम विजय प्रकाश के अनुसार सुविधाओं के बदले मामूली पैसा यात्री से प्रति घंटे के हिसाब से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले घंटे का कोई चार्ज यात्री से नहीं लिया जाएगा। चार्ज लेने की शुरुआत अगले महीने से हबीबगंज और भोपाल स्टेशन से कर दी जाएगी।

फिलहाल भोपाल स्टेशन पर वेटिंग रूम्स में यात्रियों को कोई चार्ज नहीं लगता है। वेटिंग रूम में बैठने के लिए केवल श्रेणी के हिसाब से बना रेल टिकट दिखाना पड़ता है। लेकिन अब यात्रियों को इसके लिए भी चार्ज देना होगा। इसके लिए 10 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज देना होगा। यात्रियों को पहले घंटे कोई चार्ज नहीं लगेगा। दूसरे घंटे दस रुपए व उसके बाद यह चार्ज घटते हुए 5 रुपए तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें : बुंदेलखंड में भू-जल स्तर बढ़ाने की कवायद तेज़…

बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

रेलवे इस चार्ज के बदले यात्रियों को सुविधाएं देगा। यात्रियों को कैटरिंग, ट्रेवल इंफोर्मेशन, आरामदायक चेयर, एंटरटेनमेंट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। वेटिंग रूम्स को पहले से ज्यादा लग्जरी बनाया जाएगा। वेटिंग रूम्स को अपग्रेड करने के लिए पीपीपी के आधार पर उनका संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए बिल्ड एंड ऑपरेटेड सिस्टम के जरिए फर्म को वेटिंग रूम्स का मेंटेनेंस से लेकर सभी सुविधाओं का इंतजाम करना होगा।

यह भी पढ़ें : अब सांसदों को नहीं मिलेगा सस्ता खाना!

Back to top button