National

जर्मनी में PM मोदी के स्वागत में भगवा, PMO से सवाल-कहां है तिरंगा?

प्रधानमंत्री पहुंचे जर्मनी की राजधानी बर्लिन, विवादों में आया भारतीय समुदाय द्वारा स्वागत का वीडियो।

बर्लिन (जोशहोश डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले दिन सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात के साथ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की। जर्मनी पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने भी आत्मीय स्वागत किया। वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत में उत्साही भारतीयों का एक वीडियो पीएमओ ने भी शेयर किया। इस वीडियो को लेकर पीएमओ से सवाल भी पूछे जा रहे हैं।

दरअसल वीडियो जर्मनी के ऐतिहासिक ब्रेंडनबर्क गेट का है। यहां भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उत्साह के साथ ढोल की थाप पर नृत्य करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पीएमओ ने भी शेयर किया और लिखा ब्रेंडनबर्क गेट पर भारतीयता की महक… देखिये जरा।

दूसरी और इस वीडियो में भारतीयों के हाथ में भगवा ध्वज होने को लेकर सवाल उठने लगे। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएमओ से सवाल किया कि इसमें तिरंगा कहां है?

पीएमओ के ट्वीट पर भी अधिकांश यूजर्स ने भी भारतीयों के हाथ में तिरंगे की बजाय भगवा ध्वज होने पर सवाल खड़े किए-

वहीं यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के स्वागत के यह कार्यक्रम बर्लिन में रह रहे भारतीय समुदाय द्वारा किया गया था। कहा जा रहा है कि भारतीय समुदाय द्वारा जो नृत्य किया जा रहा था वह महाराष्ट्र का एक पारंपरिक नृत्य है और उसमें भगवा ध्वज लहराने की परम्परा है।

गौरतलब है कि प्रधानमतरी नरेंद्र मोदी जर्मन के बाद डेनमार्क और फ्रांस भी जाएंगे। इस साल प्रधानमंत्री मोदी यह का पहला विदेश दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी यहाँ भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे।डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगन में भी प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे का समापन फ्रांस में करेंगे।

Back to top button