National

प्रियंका गांधी के इस कदम से खिले कांग्रेस सांसदों के चेहरे

कृषि बिलों के विरोध में पंजाब के कांग्रेस सांसद जंतर-मंतर पर धरने पर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इनके लिए अपने घर से भोजन भेजा।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस अब पूरी तरह केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। कृषि बिलों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पंजाब के कांग्रेस सांसद जंतर मंतर पर धरने पर हैं। इन सांसदों के चेहरे उस वक्त खिल गए जब शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने इनके लिए अपने घर से भोजन भेजा।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका (Priyanka Gandhi Vadra) इन सांसदों के बीच पहुंचे थे। राहुल गांधी ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा था कि देश की आजादी की रक्षा किसानों ने की है। जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन देश की आजादी चली जाएगी।

राहुल गांधी नेकृषि बिलों को देश पर आक्रमण बताते हुए कहा था कि एक तरफ नरेंद्र मोदी व उनके 2-3 अरबपति मित्र हैं। दूसरी तरफ हिंदुस्तान और उसके किसान हैं। इनका अहंकार जल्द टूटेगा।

हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को 40 दिन से धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों और कार्यकर्ताओंको बलपूर्वक हटा दिया था। उनके टैंट भी उखाड़ दिए गए थे लेकिन कांग्रेस सांसदों ने इसके बाद सड़क किनाने ही अपना धरना जारी रखा है।

कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला के मुताबिक राहुल और प्रियंका गांधी ने सांसदों से मिल आंदोलन और तेज करने को कहा था इसके बाद पुलिस ने हमारा टेंट हटा कर हमें हिरासत में लिया गया था। हम फिर बैठ गए हैं। किसानों की सभी मांगें स्वीकार होने तक हम हटने वाले नहीं हैं।

Back to top button