National

योगीराज: हाथ में डलिया-सिर पर स्टूल, उपद्रवियों के सामने UP पुलिस का हाल

सवाल यह है कि प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस की टीम को बिना संसाधन भेज दिया गया?

उन्नाव (जोशहोश डेस्क) हाथ में बांस की डलिया और सिर पर स्टूल रख कर खुद को बचा रहे ये जवान उत्तर प्रदेश पुलिस के हैं। उन्नाव में प्रदर्शनकारियों के पथराव से बचने पुलिस के जवानों को अपनी सुरक्षा में डलिया और स्टूल का सहारा लेना पड़ा। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

मामला बुधवार का है। पुलिस की टीम उन्नाव-कानपुर मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर रहे लोगों को हटाने पहुंची थी। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। सवाल यह है कि प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस की टीम को बिना संसाधन भेज दिया गया? क्या यूपी पुलिस के पास अपने जवानों की सुरक्षा के आवश्यक संसाधन भी नहीं हैं?

पुलिस जवानों की हाथ में डलिया और सिर पर स्टूल रखे ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं। वही इन तस्वीरों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर भी आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस तस्वीर को ट्वीट किया है-

यह सवाल भी सोशल मीडिया पर उठाया जा रहा है कि क्या 5 लाख करोड़ के सालाना बजट में से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पुलिस को हेलमेट और शील्ड नहीं दे पाये।

https://twitter.com/DeepakSEditor/status/1405456946547752962?s=20

इससे पहले बिकरू कांड में भी कमोबेश ऐसी ही चूक सामने आई थी। पुलिस की टीम बिना तैयारी के गैंगस्टर विकास दुबे को अरेस्ट करने पहुंच गई थी। यहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। अचानक हुए हमले में सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित 8 पुलिस कर्मचारियों की हत्या कर कर दी गई थी। इस कांड में 6 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे।

Back to top button