National

‘PM मोदी को लगता है वे सब जानते हैं, वे भगवान को भी सिखा सकते हैं’

सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तीखा कटाक्ष

सैन फ्रांसिस्को (जोशहोश डेस्क) भारत में कुछ लोगों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। वे भगवान को भी चीजें सिखा सकते हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनमें से एक हैं। पीएम मोदी को अगर आप भगवान के सामने भी बैठा देंगे, तो वह उन्हें भी बता देंगे कि क्या करना है। ब्रह्मांड कैसे बनाना है ये भी वह भगवान को बता सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह तीखा कटाक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में किया। वे यहां भारतीय समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। राहुल गांधी का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और संगठन के अन्य सदस्यों ने किया। राहुल गांधी यहां तीन शहरों का दौरा करेंगे।

https://twitter.com/INCIndia/status/1663756714607534082?s=20

देश में नफरत को लेकर राहुल गांधी ने कह कि आज मुस्लिम अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। यहां तक कि दलित, सिख, ईसाई भी। उन्होंने कहा कि भारतीय लोग नफरत में विश्वास नहीं रखते हैं। कुछ लोगों ने सिस्टम और मीडिया पर कब्जा कर रखा है। वे ये मानसिकता फैला रहे हैं। मैंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की है। भारत के आम नागरिकों की ऐसी मानसिकता नहीं है। नफरत को नफरत से नहीं बल्कि नफरत को प्यार से दूर किया जा सकता है।

राहुल गांधी ने केंद्रीय एजेंसियों के गलत उपयोग का भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष को निशाना बना रही है। को भी सरकार के खिलाफ बोलना चाहता है तो उस पर कार्रवाई कर दी जाती है। लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। इससे राजनीति में कठिनाई आ रही है।

राहुल ने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं थका नहीं क्योंकि मेरे साथ पूरा भारत था। सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग करते हुए मेरी यात्रा को रोकने की पूरी कोशिश की। इसके बावजूद दौरे का असर बढ़ता गया।

Back to top button