राजकपूर के सबसे छोटे बेटे अभिनेता राजीव कपूर का निधन
अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे शोमैन राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे।
![अभिनेता राजीव कपूर](https://joshhosh.com/wp-content/uploads/2021/02/rajeev-kapoor.jpg)
मुंबई (जोशहोश डेस्क) अभिनेता राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का मंगलवार को निधन हो गया। वे शोमैन राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे। महज 58 साल के राजीव कपूर कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गए। उनके निधन के बाद बाॅलीवुड में शोक की लहर है।
रणधीर कपूर ने राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि मेरा छोट भाई राजीव अब इस दुनिया में नहीं है। डाॅक्टर्स के भरसक प्रयास के बाद भी राजीव को नहीं बचाया जा सका। मैं अस्पताल में हूं और राजीव की बाॅडी का इंतजार कर रहा हूं।
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने राजीव कपूर के निधन पर शोक जताया है
रणधीर कपूर और रिषी कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में लीड रोल कर चर्चित हुए थे। फिल्म के निर्देशक उनके पिता राजकपूर ही थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मो में भी काम किया लेकिन एक सफल अभिनेता के रूप में वह पहचान नहीं बना सके।