National

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का निधन

डॉ. वैदिक ने मध्यप्रदेश की संस्कारधानी इंदौर में ‘नई दुनिया’ से की थी पत्रकारिता की शुरुआत

नई दिल्ली जोश होश डेस्क) वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का निधन हो गया। 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. वेद प्रताप वैदिक को सुबह गुडगाँव स्थित निवास पर अटैक आया था।

डॉ. वेद प्रताप वैदिक के निधन से देश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के युग का अंत बताया।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1635535490094092289?s=20

डॉ. वेद प्रताप वैदिक को हिंदी के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले, हिंदी के लिए आंदोलन करने और अंग्रेजी के मठों और गढ़ों में उसे उसका सम्मान दिलाने वाले अग्रणी पत्रकार के रूप में जाना जाता है। लेखन और अनुभव की व्यापकता के चलते वे हिंदी पत्रकारिता के पर्याय बन गए थे।

डॉ. वैदिक ने मध्यप्रदेश की संस्कारधानी ‘नई दुनिया’ इंदौर से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर दिल्ली में ‘नवभारत टाइम्स’ से लेकर ‘भाषा’ के संपादक तक का बेमिसाल सफर तय किया।

जब कन्नड़ भाषी एचडी देवगौड़ा प्रधानमंत्री बने थे तो उन्हें भी हिंदी सिखाने की जिम्मेदारी डॉक्टर वैदिक ने निभाई थी। डॉक्टर वैदिक ने हिंदी को साहित्य, समाज और हिंदी पट्टी की राजनीति की भाषा से निकाल कर राजनय और कूटनीति की भाषा भी बनाई।

Back to top button