National

आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल, अब घरेलू गैस सिलेंडर 25.50 रुपए मंहगा

भोपाल में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 815 रुपए की बजाए 840.50 रुपए में मिलेगा।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों के बीच अब घरेलू गैस सिलेंडर भी मंहगा भी हो गया। गुरुवार से इसकी कीमत 25.50 रुपए बढ़ गई। यानी भोपाल में अब घर में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 815 रुपए की बजाए 840.50 रुपए में मिलेगा।

19 किलोग्राम गैस वाले सिलेंडर की कीमत भी 76 रुपए बढ़ाई गई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में यह 1550 रूपए में मिलेगा। एलपीजी सिलेंडर के दाम हर माह की एक तारीख को तय किए जाते हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार हुई वृद्धि के साथ ही बीते छह महीनों में इसकी कीमत 140 रुपए तक बढ़ चुकी है। जून में रसोई गैस की कीमत में इजाफा नहीं हुआ था।

रसोई गैस की कीमतों में इजाफे के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी सामने आ रही है-

गौरतलब है कि सरकार हर साल प्रत्येक घर के लिए 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। हालांकि अब ये सब्सिडी भी नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें उस समय बढ़ाई गई हैं जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने रिकाॅर्ड स्तर पर हैं। कई राज्यों में पेट्रोल के साथ डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो चुका है।

Back to top button