MP की IAS का तीखा सवाल, मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?

IAS शैलबाला मार्टिन के ट्ववीट को मन जा रहा भाजपा की महिला सांसदों के व्यवहार पर कटाक्ष

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश की सीनियर महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन ने मणिपुर में महिलाओं से हुए अनाचार पर चुप्पी और राहुल गांधी के कथित इशारे पर संसद में विरोध जता रही भाजपा की महिला सांसदों को अप्रत्यक्ष रूप से आइना दिखाया है। IAS शैलबाला मार्टिन ने लोकसभा अध्यक्ष को महिला सांसदों के एक पत्र को साझा कर लिखा कि “जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?

मध्यप्रदेश कैडर की IAS और भोपाल में मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात शैलबाला मार्टिन का इशारा साफ तौर से हिंसाग्रस्त मणिपुर में सामने आए उस वीडियो की ओर माना जा रहा है जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाते देखा गया था।

आईएएस शैलबाला मार्टिन का ट्ववीट सदन में भाजपा की महिला सांसदों के व्यवहार पर कटाक्ष की तरह भी देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की इन महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

पूरा विवाद उस समय सामने आया था जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र व्यवहार दर्शाया। यह केवल एक अभद्र व्यक्ति ही हो सकता है, जो सदन में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे सकता है।

वहीं इस पूरे विवाद को मणिपुर से ध्यान हटाने की कोशिश भी बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मणिपुर के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्मृति ईरानी भूल जाती हैं कि ये टीवी नहीं है, भारत का सदन है। वे एक्टिंग बंद करें। सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया यह कहा जा रहा है कि स्मृति ईरानी ने बेहद शर्मनाक तरीके से इस विवाद को पैदा किया है और स्मृति ईरानी मणिपुर से ध्यान हटाने के लिए बहुत ही अश्लील तमाशा कर रही हैं।

Exit mobile version