Dear Modi ji, क्या गुजरात मंत्रिमंडल में सारे ही ‘निकम्मे’ थे ?

गुजरात में रुपाणी सरकार के सभी 22 मंत्रियों की छुट्टी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का बड़ा सवाल?

गांधीनगर (जोशहोश डेस्क) गुजरात में नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का गठन आखिरकार गुरुवार को हो गया। पिछली सरकार के सभी 22 मंत्रियों की मंत्रिमंडल से विदाई हो गई। इनमें मुख्यमंत्री पद के दावेदार कहे जा रहे उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। अब 24 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है।

नए मंत्रिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष विजय त्रिवेदी भी शामिल हैं। जिन्होंने शपथ से महज एक घंटा पहले ही विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार कल होना था लेकिन अंदरूनी खींचतान के बाद इसे आज तक के लिए टाल दिया गया था।

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल को बदले जाने के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने विजय रुपाणी मंत्रिमंडल की योग्यता पर बड़ा सवाल उठाया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि क्या भाजपा ने भी यह मान लिया है कि विजय रुपाणी की सरकार पूरी तरह फेल रही थी? वही इस निर्णय को भारत के इतिहास में अपनी तरह का अनूठा मामला भी बताया जा रहा है-

दूसरी ओर इस फेरबदल को ऐतिहासिक भी बताया जा रहा है-

गौरतलब है कि बीते शनिवार को एक अप्रत्यशित घटनाक्रम के तहत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए रेस में चल रहे सारे दिग्गज नामों से इतर भूपेंद्र पटेल को नया मुख्यमंत्री बनाया था। रविवार को विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगी थी।

इसकी बाद से ही नए मंत्रिमंडल के लिए नामों को लेकर पेंच फंसा हुआ था। बुधवार को आयोजित शपथ समारोह इसी के चलते टालना पड़ा था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात तक विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच मेल मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान बीते सरकार के मंत्रियों की नाराजगी भी सामने आई। गुरुवार को एक साथ पुराने सभी मंत्रियों को बाहर कर नए नाम तय हो गए।

Exit mobile version