रोकने के बजाए प्रदर्शनकारियों को लाल किले भेज रही पुलिस, वीडियो वायरल
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले में हुए उपद्रव को लेकर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।
Ashok Chaturvedi
वायरल वीडियो
नईदिल्ली (जोशहोश डेस्क) गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले में हुए उपद्रव को लेकर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाए लाल किले में स्वयं प्रवेश करा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने यह वीडियो ट्वीट किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि 26 जनवरी को रोकने की बजाए खुद पुलिस लोगों को लाल किले भेज रही है।वीडियो देख लो।
26 जनवरी को रोकने की बजाय खुद पुलिस लोगों को लाल किले पर भेज रही थी। विडीओ देख लो.. pic.twitter.com/MUhSnflFpg
वीडियो के वायरल होते ही दिल्ली पुलिस संदेह के घेरे में आ गई है। पूर्व पत्रकार और फिल्ममेकर विनोद कापरी ने इसे गंभीर मामला बताया है।
कॉंग्रेस प्रवक्ता @ssrajputINC ने ये वीडियो ट्वीट करके दावा किया है कि 26 जनवरी को दिल्ली पुलिस ख़ुद प्रदर्शनकारियों को लालक़िले भेज रही थी। ये बेहद गंभीर मसला है। लालक़िले की घटना पर दिल्ली पुलिस भी लोगों से वीडियो माँग रही है। क्या पुलिस ने ये वीडियो देखा ? https://t.co/t6ZOUpwQdapic.twitter.com/lpz1cPyJFF
गौरतलब है कि गणतंत दिवस के दिन किसानों की ट्रेक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह लाल किले में प्रवेश कर गया था। कुछ लोगों ने यहां एक गुंबद पर एक धार्मिक झंडा भी लहरा दिया था।जिसके बाद से किसान आंदोलन की मंशा पर सवाल उठाए जाने लगे थे।