BJP में JP: भाजपा में ही 20% आरक्षण मांगने लगेंगे पुराने भाजपाई?

जितिन प्रसाद के पाला बदलने का सोशल मीडिया पर जमकर विश्लेषण चल रहा है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता कहे जाने वाले जितिन प्रसाद ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस दलबदल से भाजपा को कितना फायदा होगा या कांग्रेस के लिए जितिन का जाना कितना बड़ा नुकसान है यह तो भविष्य ही बताएगा लेकिन सोशल मीडिया पर जितिन प्रसाद का पाला बदलना छाया हुआ है।

जितिन प्रसाद के पाला बदलने का सोशल मीडिया पर जमकर विश्लेषण चल रहा है। इस सियासी घटनाक्रम पर अटपटी चटपटी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं –

जितिन प्रसाद कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं। जितेंद्र प्रसाद एक ज़माने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हाराव के राजनीतिक सलाहकार हुआ करते थे। 2001 में जितेंद्र प्रसाद का निधन होने के बाद जतिन प्रसाद ने अपनी सियासी पारी यूथ कांग्रेस के साथ शुरू की थी। जितिन प्रसाद पहली बार 2004 में शाहजहांपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

Exit mobile version