दफन शवों के कफन चोर, गंगा किनारे से हटाई जा रही रामनामी चादर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग गंगा किनारे दफन शवों से चादर तक हटा रहे हैं।

लखनऊ (जोशहोश डेस्क) गंगा किनारे तैरतों शवों से पूरी दुनिया में किरकिरी करा चुकी उत्तर प्रदेश की सरकार अब एक नए विवाद में फंसती दिख रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग गंगा किनारे दफन शवों से रामनामी चादर तक हटा रहे हैं। बताया जा रहा है ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे तस्वीरें लेने पर दफन शव अलग से पहचान में न आएं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका ने भी यह वीडियो ट्वीट किया है और योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं-

सोशल मीडिया पर भी इस कृत्य की आलोचना हो रही है-

गौरतलब है कि गंगा किनारे तैरतों शवों की तस्वीरें सामने आने ले बाद उत्तर प्रदेश की सरकार ने गंगा समेत दूसरी नदियों के किनारों पर शवों को दफनाने पर पाबंदी लगा दी थी। पुलिस प्रशासन की टीमें भी लगातार घाटों पर गश्त करती नज़र आ रही हैं। ग्रामीणों को समझाइश देकर शवों के दाह संस्कार के लिए कहा जा रहा है।

Exit mobile version