MP चुनाव की तस्वीर साफ, 230 सीटों पर 2568 उम्मीदवार मैदान में

जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा प्रत्याशी, शहडोल संभाग में सबसे कम कैंडिडेट

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को खत्म हो गई। नाम वापसी के बाद अब 230 विधानसभा सीटों पर 2,568 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेशभर से कुल 4,285 नामांकन फॉर्म भरे गए थे।

प्रक्रिया समाप्त होने तक 385 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं 536 नामांकन कैंसिल हुए। अब विधायक बनने की रेस में 2568 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रदेश के सतना जिले में सबसे ज्यादा 124 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं।

अगर संभाग वार बात की जाये तो सबसे ज्यादा जबलपुर संभाग में 402 प्रत्याशी हैं। सबसे कम कैंडिडेट शहडोल संभाग में 78 प्रत्याशी हैं। कई कैंडिडेट्स ने दो से तीन फॉर्म तक भरे थे। नाम वापसी के दिन दोनों दल बागियों को मनाने में जुटे रहे।

एक नज़र में स्थिति

Exit mobile version