MP चुनाव: ग्रांउड रिपोर्ट में कांग्रेस 6 में से 3 अंचलों में आगे, BJP को एक में बढ़त

दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक़ दो अंचलो में नतीजे 2018 की तरह यथावत होने की उम्मीद

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। अब सबकी निगाहें 17 नवंबर को होने वाले मतदान और 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों पर टिकी है। इस बीच दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट कांग्रेस के लिए उत्साहजनक दिख रही है वहीं भाजपा के लिए यह रिपोर्ट परेशानी का कारण दिख रही है।

भास्कर ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट 230 विधानसभा सीटों पर अपने 230 रिपोर्टरों से मिले फीडबैक के आधार पर जारी की है। इस ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के छह अंचलों में से कांग्रेस तीन में बढ़त लेती दिख रही है वहीं भाजपा को एक अंचल में बढ़त दिखाई दे रही है। दो अंचलो में नतीजे 2018 की तरह यथावत होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ग्वालियर-चंबल, विन्ध्य और बुंदेलखंड में बढ़त पर है। वहीं भाजपा महाकौशल क्षेत्र में बढ़त है। वहीं सत्ता का द्वार कहे जाने वाले मालवा निमाड में 2018 की स्थिाति ही यथावत रहने की बात कही गई है। यही यथावत स्थिति मध्यभारत अंचल में भी रहने की उम्मीद जताई गई है।

इस चुनावी गणित के मुताबिक अंचलवार तो कांग्रेस बढ़त लेती दिख रही है लेकिन यह भी देखना होगा कि क्या कांग्रेस विन्ध्य में भाजपा की लीड को कितना कम कर पाती है। यहां बीते चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच 18 सीटों का बड़ा अंतर है। कमोबेश यही स्थिति बुंदेलखंड में है जहां भाजपा बीते चुनाव के मुताबिक कांग्रेस से यहाँ 13 सीट आगे है।

Exit mobile version