लोकपोल: क्या MP में अपनी सीट भी नहीं बचा पा रहे BJP के दिग्गज?

भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की चुनावी राह मुश्किल, सर्वे ने उड़ा दी भाजपा की नींद

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अब अपने चरम है। दोनों पार्टी के शीर्ष नेता प्रदेश में जनसभाओं के माध्यम से माहौल बना रहे हैं। इस बीच एक एक सर्वे ने नतीजों को लेकर भाजपा की नींद उड़ा दी है। इस सर्वे में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की चुनावी राह मुश्किल बताई गई है।

लोकपोल के मुताबिक प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपनी दतिया सीट पर हार सकते हैं। यहां कांग्रेस के राजेंद्र भारती उनसे एक प्रतिशत ज्यादा वोट लेकर बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। मंत्री नरोत्तम अपने बयानों के लिए बेहद सुर्खियों में रहे हैं।

वहीं लोकपोल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और शिवराज सरकार के राजस्व- परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत की स्थिति भी सुरखी सीट पर कमजोर बताई है। लोकपोल के मुताबिक यहां कांग्रेस के उम्मीदवार नीरज शर्मा कांग्रेस को जीत दिलाते नजर आ रहे हैं।

https://x.com/LokPoll/status/1720425788351369448?s=20

अगर लोकपोल की मानें तो चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर इंदौर-1 विधानसभा में होने जा रहा है। यहां भाजपा महासचिव और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय चुनाव हार सकते हैं। कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला यहां दोबारा जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं।

https://x.com/LokPoll/status/1720440869755736414?s=20

लोकपोल के मुताबिक भाजपा को बड़ा झटका देवतालाब सीट पर भी लगता नजर आ रहा है। यहां वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी चुनाव हारते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बुधनी सीट पर आसान जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाडा में बड़ी जीत दर्ज कर रहे हैं। लोकपोल के मुताबिक कमलनाथ आसानी से यह सीट जीत रहे हैं। वहीं राउ में कांग्रेस के जीतू पटवारी, चुरहट में अजय सिंह और झाबुआ में विक्रांत भूरिया को भी लोकपोल ने जीतते हुए बताया है।

Exit mobile version