पन्ना में खुलने जा रहा है, एशिया का पहला डायमंड म्यूजियम, क्या होगा ख़ास?

मध्यप्रदेश के हीरे उगलने वाली नगरी पन्ना (Panna) को बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के हीरे उगलने वाली नगरी पन्ना (Panna) को बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। आखिरकार पन्ना जिले के लोगों का इंतज़ार खत्म हो ही गया, पन्ना में एशिया का पहला डायमंड म्यूजियम (Panna Diamond Museum) बनने जा रहा है, जिसे स्थापित करने के लिए काम भी शुरू हो गया है। पन्ना हीरे की खानों, विशाल मंदिरों, शानदार मौसमी झरनों, राष्ट्रीय उद्यान-टाइगर रिजर्व, प्राणमियों के लिए परमधाम, पुरातत्व संग्रहालय, किला, महलों, जगन्नाथ रथ यात्रा, सुरम्य दृश्य बिंदुओं के लिए प्रसिद्ध है।

धरमसागर तालाब में बनेगा म्यूजियम
म्यूजियम (Panna Diamond Museum) बनाने के लिए शहर के प्राचीन तालाब धरमसागर के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र का चुनाव किया है यहां कलेक्टर निवास और सर्किट हाउस भी है। इस इलाके को पहाड़ कोठी नाम से जाना जाता है। यहां से शहर का दृश्य बेहद मनोरम और मनमोहक लगता है।

म्यूजियम में मिलेगी ये जानकारियां
पन्ना का इतिहास रोचक है, जिसके बारे में जानकार लोग काफी हैरान रह जाते हैं, पन्ना को भारत मे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे जाना जाता है। हीरे के इतिहास, महत्व, उत्खनन, तराशने, आभूषणों में जड़ने तक की जानकारी के साथ बुंदेलखंड का इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व और मन्दिरों की जानकारी एक साथ उपलब्ध कराने के लिए ये म्यूजियम बनाया जा रहा है। यह म्यूजियम (Panna Diamond Museum) पन्ना के साथ ही बुंदेलखंड का इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व और विभिन्न प्रकार के मंदिरों की जानकारी देगा।

एंट्री के लिए लेनी होगी टिकट
म्यूजियम (Panna Diamond Museum) में प्रवेश के लिए एक पोस्टकार्ड साइज का एक प्रवेश टिकट रखा जायेगा, जिसके ऊपर हीरे का प्रिंट होगा। संकेत कम्युनिकेशन के दल ने म्यूजियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। म्यूजियम के सामने एक पन्ना व्यू पॉइंट बनाने का भी विचार है, म्यूजियम के पीछे की पहाड़ी को भी विकसित किया जाएगा।

पहाड़ कोठी इलाका भी निखेरगा
धरमसागर तालाब के ऊपर पहाड़ी क्षेत्रों का चुनाव किया गया है। यह पूरा इलाका पहाड़कोठी के नाम से जाना जाता है। उक्त स्थान से पूरे शहर का नजारा बहुत ही मनोरम लगता है। वही रात के समय जब शहर बिजली की रोशनी से जगमगा रहा होता है वह दृष्य बहुत ही मनमोहक होता है। सहज ही लोगों को अपनी ओर खींच लेता हैं। जानकारी के अनुसार यहीं पर जिले के सबसे बड़े अधिकारी कलेक्टर का निवास और सर्किट हाउस भी है।

रोड मैप की तैयारियां ज़ोरों पर
जिला प्रशासन इसका पूरा रोड मैप बना रहा है, इसी क्रम में हीरा उत्खनन परियोजना के कंसल्टेंस संकेत कम्युनिकेशन दिल्ली की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों में डिजाइन किए गए म्यूजियम, मंदिर एवं टेलीफिल्म्स आदि का प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। ये म्यूजियम बनाया जा रहा है। विदेशों में जहां भी डायमंड मिलता है, उसकी जानकारी भी यहां मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 12 जनवरी को वाइल्डलाइफ बोर्ड तय करेगा पन्ना हीरा खदान का भविष्य

यह भी पढ़ें-क्यों बंद हो रही है 50 साल पुरानी पन्ना की हीरा खदान?

Exit mobile version