पूर्व विधायक और दांगी महासभा के अध्यक्ष ठाकुर मोहर सिंह का निधन, शिवराज ने जताया शोक

पूर्व विधायक ठाकुर मोहर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे अभी दांगी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भी थे।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) विदिशा को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक ठाकुर मोहर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। लगातार चार बार विधायक रह चुके ठाकुर मोहर सिंह दांगी समाज के दिग्गज नेता भी थे। वे अभी दांगी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भी थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहर सिंह दांगी के निधन पर शोक जताया है।

मोहर सिंह दांगी बीते कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। राजधानी भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के समाचार से पूरे विदिशा में शोक की लहर छा गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहर सिंह के निधन पर विदिशा में उनके कार्यों का स्मरण किया-

विदिशा के विकास के लिए समर्पित रहने वाले मोहर सिंह बेहद सहज,सरल और हंसमुख स्वभाव के थे। लगातार चार बार विधायक रहते हुए उन्होंने विदिशा को भाजपा का गढ़ बनाने में अहम योगदान दिया। एक बार उनकी पत्नी सुशीला ठाकुर भी विधायक रहीं।

Exit mobile version