मंत्री विजय शाह के करीबी BJYM के तीन नेता सेक्स रैकेट में धराए

BJYM पदाधिकारियों की सेक्स रैकेट में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा-संघ पर उठाए सवाल।

इंदौर (जोशहोश डेस्क) हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट में थाईलैंड की युवतियों के साथ पकडे गए आठ युवकों में से तीन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) पदाधिकारी निकले हैं। तीनों ही हरसूद विधानसभा क्षेत्र के खालवा मंडल के पदाधिकारी हैं और तीनों को ही मंत्री विजय शाह का करीबी बताया जा रहा है।

गिरफ्तार युवकों में विवेक नामदेव, वरुण यादव और अशोक सिंगला खंडवा जिले के रहने वाले हैं। इनमें वरुण यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री है। अशोक सिंगला भी भाजपा कार्यकर्ता है और पेशे से ढाबा संचालक है। मामले का खुलासा होने के बाद मंत्री विजय शाह के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के सेक्स रैकेट में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा और संघ पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया इंचार्ज केके मिश्रा ने ट्वीट किया –

गौरतलब है कि इंदौर के विजय नगर में चल रहे एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। यहां पुलिस ने दस युवतियों और आठ युवकों को आपतिजनक हालत में अरेस्ट किया था। इनमें से सात युवतियां थाईलैंड की थीं। स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायत पुलिस को मिली थी।

Exit mobile version